कालिंजर (बांदा)। दुर्ग कालिंजर मेला परिसर में चौथे दिन रविवार को दंगल का आयोजन किया गया। नामी-गिरामी पहलवानों ने दांवपेच दिखाए। बांदा के शिवमंगल ने उन्नाव के विश्वजीत को पटकनी दी।
सढ़ा के धर्मवीर ने फतेहपुर के मुकेश पहलवान, सढ़ा के समरजीत ने फतेहपुर के अंकित को पराजित किया। रनखेरा के चुनबाद ने बड़ोखर के देवराज को पटकनी दी। मसौनी के कफील पहलवान ने फतेहपुर के राकेश को हराया। जबकि कालिंजर के सूरज पहलवान से हाथ मिलाने के बाद जमवारा के अमन ने ने बिना लड़े ही हार मान ली। बल्लू पहलवान ने राजेश उन्नाव को हराया। अमलहट पन्ना के फूलचंद्र ने मुकेश झूंसी को हराया। रंजीत पहलवान नरैनी और धीरज कटरा की कुश्ती बराबरी पर छूटी। आगरा के लौकी पहलवान ने ग्वालियर के विवेक को चित कर दिया। मेला कमेटी ने सभी पहलवानों को सम्मानित किया। मेला कमेटी अध्यक्ष दयाराम सोनकर, ओमकार रैकवार, राजा यादव प्रधान पति मसौनी, वीरेंद्र मौजूद रहे। संचालन रामस्वरूप कबीर ने किया।