फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शहनाई वादक का संदिग्ध हालात में शव मिला

Wed, 06 May 2026 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। शादी समारोह में शहनाई बजाने गए वृद्ध का शव सुनसान स्थान पर पड़ा मिला है।
विज्ञापन



शहर के कैलाशपुरी निवासी शहनाई वादक नत्थू (70) सोमवार को कहला गांव शादी समारोह में शहनाई बजाने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मंगलवार सुबह कहला गांव के पास गोढ़ी बाबा स्थान के नजदीक नत्थू का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




नत्थू के रिश्तेदार पप्पू के अनुसार समारोह में उसने अधिक शराब पी ली थी। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक नशे के चलते उसकी तबीयत बिगड़ गई होगी। परिजनों ने यह शक जताया कि गला सूखने और समय पर पानी न मिलने के कारण उसकी मौत हो सकती है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। थाना प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें