बालिंग करता रनगढ़ यांकर्स टीम का बॉलर।
- फोटो : BANDA
बांदा। बीपीएल (बांदा प्रीमियर लीग) सीजन-3 के अंतिम लीग मैच जीतकर शजर किंग्स टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई। उसने प्रतिद्वंद्वी टीम रनगढ़ यांकर्स को 17 रनों से पराजित किया। सोमवार को फाइनल के लिए क्वालीफायर मैच बांबेश्वर ट्रैकर्स और नवाब टैंक वेव्स के बीच खेला जाएगा।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को शजर किंग्स के कप्तान तरुण नंदा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में 124 रन बनाए। बल्लेबाज मोहम्मद इमरान ने 34 और सुदीप पांडेय ने 17 रन बनाए। यांकर्स के गेंदबाज दीपेंद्र कुमार ने 4 और वैभव त्रिवेदी ने 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने आई रनगढ़ यांकर्स टीम निर्धारित ओवरों में 106 रन बना सकी। मुकेश कुमार ने 40 व सचिन ने 21 रन बनाए। किंग्स के गेंदबाज जितेंद्र सिंह यादव ने 4 व तरुण नंदा ने 3 विकेट लिए। शजर किंग्स ने 17 रनों से जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया। नदीम खां, शफीक खां, सिद्धार्थ अग्रवाल और सुरेश गुप्ता ने जीतेंद्र यादव को मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया।
अंपायर नावेद आफाक, नायाब आलम, रेफरी अजय सिंह, स्कोरर विजय सागर, कमेंट्रेटर राज गुप्ता, शिवबहादुर सिंह व अबरार फारूकी रहे। ऑनर राहुल सिंह (गुड्डू), पंकज गुप्ता व प्रवीण चौरसिया ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर मैच की शुरुआत कराई। इस अवसर पर डीसीए सचिव वासिफ जमां खां, बीपीएल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, सचिव महेश साहिल सहित विजेंद्र पांडेय, अनिल अवस्थी, दयाशंकर राज, आयोजन समिति के अजय यादव, अर्पित कबीर, हर्षेंद्र चंदेल आदि उपस्थित रहे।