फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिधाम के वार्षिकोत्सव में गीतों की धूम

Wed, 07 Dec 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल अतर्रा में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शांतिधाम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में बुधवार को बच्चों ने मनमोहक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आईजी जीआरपी (इलाहाबाद जोन) एंटोनी देव कुमार ने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर आईजी ने समारोह की शुरुआत की।

छात्र-छात्राओं ने वंदना, स्वागत गीत, नाटक, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। डायसिस (झांसी) के बिशप डॉ. पीटर परापुल्लिल को स्मृतिचिह्न भेंट किया। बिशप ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य फादर फ्रेडी ने विद्यालय की प्रगति आख्या पेश की। पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह परिहार, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विष्णु कुमार व विद्यालय के तमाम शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें