फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकिर और महिला कोच एकादश जीते

विज्ञापन
Shakir and women's coach win XI - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम बालक-बालिका हॉकी मैच से आबाद और गुलजार रहा। दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों की हाकी का प्रदर्शन रोमांचक और आकर्षक रहा। बालक वर्ग में शाकिर एकादश और बालिका में महिला हाकी कोच टीमों ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

पहला मैच बालक वर्ग में शाकिर एकादश और रावेंद्र एकादश के बीच खेला गया। शाकिर एकादश ने आसानी से यह मैच 2-0 के अंतर से जीत लिया। पहला गोल रणधीर सिंह (गुरु गोविंद स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ) और दूसरा गोल सोमदत्त (रामपुर हास्टल) ने किया।
बालिका वर्ग में महिला हॉकी कोच एकादश और रईस इलेवन के बीच मुकाबला हुआ। रोमांचक मुकाबले में महिला हाकी कोच टीम 3-2 के अंतर से विजयी हुई। पहला गोल पलक धुरिया और दूसरा गोल शगुन तथा तीसरा आरती अनुरागी ने किया। रईस इलेविन की तरफ से रोशनी व प्रियांशी ने एक-एक गोल किए।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य ने टीमों का परिचय लेकर मैच की शुरुआत कराई। क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव, डीसीए सचिव वासिफ जमां खां, हाकी कोच शाहिद वली खां, बुजुर्ग खिलाड़ी सैय्यद अहमद मगरबी सहित अशफाक उल्ला खां, शाकिर शाह, वीरेंद्र सिंह चंदेल, नीलू द्विवेदी, विवेक द्विवेदी, हेमंत यादव, भूपेंद्र यादव, अवतार द्विवेदी, आशीष, रामदास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विजेता और उप विजेता दोनों ही टीमों को ट्रैक सूट और किट पुरस्कार के रूप में दी गई। महिला हाकी कोच फरजाना ने खिलाड़ियों और आगंतुकों को आभार जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें