फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शजर शिल्पी द्वारिका सोनी को मिला कलाश्री सम्मान

विज्ञापन
फरीदाबाद के क्राफ्ट मेले में द्वारिका सोनी को कलाश्री अवार्ड देते डॉ. सुनील। - फोटो : स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बांदा। शजर पत्थर के शिल्पकार द्वारिका प्रसाद सोनी को हरियाणा में कलाश्री सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में शजर उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। देश-विदेश के लोगों ने उनके उत्पादों को सराहा।
विज्ञापन

शहर के महेश्वरी देवी मंदिर के निकट शजर कारोबारी व शिल्पकार द्वारिका प्रसाद सोनी ने बताया कि उन्हें सूरजकुंड के अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले में आमंत्रित किया गया। मेले में देश भर के शिल्पकारों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। सात से 23 फरवरी तक चले इस मेले में देश-दुनिया के जनप्रतिनिधियों व कारोबारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शजर पत्थरों से तैयार अयोध्या के श्रीराम मंदिर, ताजमाल, इंडिया गेट, लाल किला आदि की कलाकृतियां खूब सराही गईं। उन्हें मुख्य व्यवस्थापक डॉ. सुनील कुमार (आईएफएस) ने कलाश्री अवार्ड देकर सम्मानित किया। सोनी करीब चार दशक से शजर पत्थर का कारोबार कर रहे हैं। शजर पत्थर को एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें