फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहनाज के भजन पर झूमे श्रोता

Tue, 03 Nov 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भजन संध्या और सम्मान समारोह में मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर ने समां बांध दिया। सह कलाकारों ने भी मन मोहक प्रस्तुतियां पेश कीं।  
विज्ञापन


सोमवार की रात रामलीला ग्राउंड का नजारा रंग-बिरंगा रहा। रोजाना सूना नजर आने वाला यह धार्मिक ग्राउंड दर्शकों से खचाखच था। केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने नवरात्र और मोहर्रम सौहार्दपूर्ण और हंसी खुशी के माहौल में निपटने पर यह आयोजन किया था। शुरुआत विनोद जैन, उद्योगपति वीरेंद्र राय, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव, सीओ सिटी विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर की। शहनाज अख्तर ने भजनों और गजल सुनाकर वाहवाही लूटी। ज्योति के जगमग ज्योति जले मां और मोहित यादव के गणेश वंदना व शिरडी वाले सांई बाबा गीतों ने समां बांध दिया। भजन गीतों पर आधारित मनमोहक झांकियां भी पेश की गईं। देर रात तक यह
विज्ञापन


कार्यक्रम चला। मंच का संचालन भजन गायक पंकज रावत और संजय काकोनिया ने किया।
इसके पूर्व समिति पदाधिकारियों ने नवरात्र और मोहर्रम पर व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक व पुलिस अफसरों समेत सांप्रदायिक सौहार्द में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मोहर्रम कमेटी के डा. शोएब व वहीद नेता को सम्मानित किया। ईओ वीके श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक हरीशंकर निरंजन को सफाई व्यवस्था पर सम्मान दिया गया। अध्यक्ष सत्तीदीन गुप्ता, पूर्व विधायक राजकुमार राज, अमित सेठ भोलू, नईम नेता, सचिन अवस्थी, रमेश त्रिपाठी समेत सदस्यों ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें