बांदा। लोहार तलैया के पास गुमटी रखे दलित महिला मिट्ठू देवी के साथ दबंगों द्वारा गुटखा खाने और पैसे मांगने पर दुकान से गिराकर पीटने के विरोध में गुलाबी गैंग की महिलाओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट की नाकतले नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया।
एंबुलेंस और स्कूली बच्चों के वाहन घंटों फंसे रहे। कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया। विधवा मिट्ठू देवी के साथ हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज करने और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में इशरत, विद्या, जयदेवी, केसर, सूचंदा, कमला, हीराकली, फूला, सरोज आदि शामिल रहीं।