फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मुख्यमंत्री कार्यालय ने मांगी शहजादी प्रकरण की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। संयुक्त अरब अमीरात की आबूधाबी जेल में बंद बेटी शहजादी को बचाने की शासन स्तर पर पहल शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने रिपोर्ट शासन और मंडलायुक्त को भेज दी है।
विज्ञापन

मटौंध के गोयरा मुगली गांव की बेटी शहजादी को संयुक्त अरब अमीरात में बच्चे की हत्या के जुर्म में मृत्युदंड की सजा हुई है। उसे 21 सितंबर को सजा दी जानी है। शहजादी की जान बचाने के लिए राजनीतिक दल, समाजसेवी और अधिवक्ता सभी सड़क पर आ गए हैं। राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर शहजादी के जीवन को बचाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले को संज्ञान लेते हुए मंडलायुक्त व डीएम से पूरे प्रकरण की आख्या मांगी है। डीएम नगेंद्र प्रताप ने बताया कि मामले की रिपोर्ट शासन व मंडलायुक्त को भेज दी गई है। मामला विदेश मंत्रालय से जुड़ा होने के कारण अब इस पर कोई भी कार्रवाई शासन स्तर से ही की जाएगी। जिला प्रशासन रिपोर्ट में शहजादी के बांदा से आगरा और वहां से विदेश जाने तक का हवाला दिया है।
विज्ञापन




दिल्ली के जंतर मंतर गूंजा शहजादी प्रकरण

बांदा। शहजादी की जान बचाने को बुंदेलखंड इंसाफ सेना ने दिल्ली के जंतर मंतर में धरना दिया। प्रधानमंत्री से संयुक्त अरब अमीरात सरकार से बात कर शहजादी की रिहाई कराए जाने की मांग की।
पीएमओ कार्यालय व जंतर मंतर प्रभारी जितेंद्र कुमार को दिए ज्ञापन में कहा कि गोयरामुगली गांव की शहजादी समाजसेवी थी। जिसे आगरा का उजैर उर्फ पन्ना चौधरी फेसबुक के जरिए दोस्ती कर आगरा ले गया और वहां से उसे टूरिस्ट बीजा के जरिए संयुक्त अरब अमीरात भेज दिया। वहां उसे बच्चे की हत्या के जुर्म में मृत्युदंड की सजा दी गई है। बताते है कि उसे 21 सितंबर को सजा दी जाना है। उसे बचाने के लिए बुंदेलखंड के लोग सड़कों पर आ गए है। इंसाफ सेना के अध्यक्ष एएस नोमानी, मो. अली, सुनील कुमार, योगेश कुमार, साजिद खान, अनवर फारुकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें