फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: तापमान कम करने के लिए गांव-गांव लगाए जाएंगे छायादार पौधे

Sat, 18 Jul 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने शुक्रवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में गोवंश संरक्षण और गो आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी ग्राम पंचायतों में हरिशंकरी, पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधे लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि 22 जुलाई से जिले में गाय और भैंसों का खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। अध्यक्ष ने अभियान को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए।

गो आश्रय स्थलों की समीक्षा के दौरान सभी खंड विकास अधिकारियों से कहा गया कि वहां मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। जहां क्षमता से अधिक गोवंश हैं, उन्हें अन्य आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया जाए। जिन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं, वहां कैमरे लगाकर लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही बारिश में गोशालाओं में कीचड़ न हो इसके लिए खड़ंजा लगवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बैठक में वर्ष 2025-26 में संचालित मां-नंदिनी योजना के लाभार्थियों को उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग की ओर से प्रमाणपत्र वितरित करने की भी जानकारी दी गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एनके गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें