बांदा। इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में
बुधवार को सुबह सीवर टैंक का पाइप फट जाने से फैली दुर्गंध में करीब आधा
दर्जन बच्चों को उल्टियां शुरू हो गईं। अन्य बच्चे मुंह बंद कर कक्षाओं से
बाहर आ गए। टीचर्स स्टाफ भी दुर्गंध से परेशान हो गया।
इस
अफरा-तफरी के बीच स्कूल में छुट्टी कर दी गई। खबर पाकर कुछ अभिभावक आ गए और
बच्चों को अपने साथ ले गए। हालांकि बच्चों के नाम नहीं पता चले। उधर,
प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया। अलबत्ता
उन्होंने कहा कि विद्यालय में निर्माण कार्य चल रहा है इससे जल भराव हो गया
है।