फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शहर के छह मोहल्लों में भीषण बिजली संकट

Tue, 25 Jun 2024 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। भीषण गर्मी में शहर व ग्रामीण इलाकों में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। कई मोहल्लों में खंभे व ट्रांसफार्मर के लिए लोग चक्कर लगा रहे हैं। शहर के छह वार्डों में अभी तक रिवैंप योजना के तहत नया केबल डालने, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने और जर्जर खंभे बदलने का काम शुरू नहीं हो सका। इन मोहल्लों में लोग तार जलने व ट्रांसफार्मर फुंकने से कई-कई दिन बिजली आने का इंतजार करते हैं। वर्कशाप में फुंके हुए ट्रांसफार्मर की मरम्मत होने में हफ्तों का समय लगता है।
विज्ञापन

शहर में जवाहर नगर , इंदिरा नगर, छाबी तालाब, रामलीला मैदान अलीगंज, कच्चा तालाब (अतर्रा चुंगी) व परशुराम तालाब मोहल्लों में अभी तक रिवैंप योजना के तहत नए ट्रांसफार्मर, केबल और पोल बदलने का कार्य नहीं हो सका। भीषण गर्मी में यहां कभी ट्रांसफार्मर फुंकने तो कभी केबल गर्म होकर जलने की घटनाएं होती हैं और लोगों को रात-रात भर बिजली आने का इंतजार करना पड़ता है। एक्सईएन नगरीय का कहना है कि छाबी तालाब में अभी नए केबल बिछाए जा रहे हैं। इन मोहल्लों में बिजली की सबसे ज्यादा समस्या आती है और यहां कर्मचारियों को पेट्रोलिंग में रातों दिन लगाया जा रहा है। ताकि फाल्ट तलाश कर तुरंत लाइन दुरुस्त की जा सके।
इनसेट
बिजली विभाग के मुताबिक मई में ओवरलोडिंग के चलते चारों जिलों में 533 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इनमें सबसे ज्यादा बांदा में 184, चित्रकूट में 119, हमीरपुर में 140 व महोबा में 90 ट्रांसफार्मरों ने जवाब दिया। इसी तरह अब तक 228 ट्रांसफार्मर फुंके हैं। इनमें 131 ट्रांसफार्मर 25 केवीए के फुंके हैं। वहीं बिजली विभाग का दावा है कि मंडल के चारों जिलों में इस समय 1020 ट्रांसफार्मर अलग-अलग क्षमता के रखे हैं, जिन्हें जरूरत पर पड़ने पर तत्काल लगाया जाएगा। वहीं दावों के विपरीत ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद लोग विभाग के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

कोट

-शहर में रिवैंप योजना के तहत करीब 50 प्रतिशत काम हो पाया है। छह मोहल्लों में अभी नए केबल व ट्रांसफार्मर का काम होना है। यहां बिजली की समस्या ज्यादा रहती है। लगातार इन मोहल्लों में निगाह रखी जा रही है, ताकि बेहतर आपूर्ति की जा सके।
-प्रकाशदेव पांडेय, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड, नगरीय, बांदा


लोधेश्वर मोहल्ले के बाशिंदों ने किया प्रदर्शन
बांदा। शहर के बबेरू रोड में पल्हरी माइनर के पास आबाद लोधेश्वर मोहल्ले के लोग मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। डीएम को सौंपे ज्ञापन में मोहल्लेवासियों ने कहा कि लोधेश्वर नगर आरडब्लूई के पीछे बसा है नई बस्ती (फूटा कुआं) बबेरू रोड पल्हरी नहर के पास मात्र एक या दो पोल ही है, जिसमें मोहल्ले के अधिकतर विद्युत कनेक्शन जुड़े हैं। इस कारण ट्रांसफार्मर में लोड बहुत ज्यादा है। इससे बेहद लो वोल्टेज की समस्या रहती है। ओवरलोडिंग के चलते कई बार शार्ट सर्किट की वजह से केबल में आग लग चुकी है। बारिश में खंभों में अक्सर करंट उतर आता है। हमेशा अनहोनी की आशंका रहती है । कहा कि लगभग 15 से 20 मकान नए बने हैं। इनमें विद्युत कनेक्शन नहीं हैं। खंभे से अधिक दूरी होने के कारण बिजली विभाग कनेक्शन करने से हाथ खड़े कर रहा है। भीषण गर्मी में विद्युत के साथ पानी की समस्या रहती है। इस मौके पर पूजा साहू, तृप्ति सिंह,राजू,दिलीप साहू ,सती,माया कुशवाहा,ज्ञानेंद्र कुमार नितेन सोनी, प्रकाश वर्मा, राजेश, ऊमा, सुमन कुशवाहा, ज्योति सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें