फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 16.50 करोड़ से संवरेंगी सात सड़कें

Sat, 07 Nov 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जिले में सात सड़कों के निर्माण पर लोक निर्माण विभाग 16 करोड़ 50 लाख 21 हजार रुपये खर्च करेगा। इन सड़कों के बनने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

संपर्क मार्गों की सुविधा बेहतर होने से ग्रामीणों को मुख्य मार्गों तक पहुंचने, बाजार, स्कूल और अन्य जरूरी सेवाओं के लिए आवागमन में आसानी होगी।
विभाग की ओर से पतौरी माइनर से सरस्वाह पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक संपर्क मार्ग का निर्माण 72.55 लाख रुपये से कराया जाएगा। मिसिंग लिंक योजना के तहत मनीपुर से जरर मार्ग पर 139.92 लाख और सिंहपुर के मजरा केवटन पुरवा संपर्क मार्ग के नवनिर्माण पर 169.05 लाख रुपये खर्च होंगे। सुखारी पुरवा संपर्क मार्ग के लिए 154.35 लाख रुपये निर्धारित किए गए हैं।
इसके अलावा पड़ुई से मनीपुर संपर्क मार्ग का निर्माण 265.39 लाख रुपये से कराया जाएगा। राज्य सड़क निधि के तहत मकरी मार्ग से लोहापुल होते हुए नगनेधी-करगेहना मार्ग के रास्ते करगेहना तकुली मोदी युग चौराहा तक सड़क निर्माण पर 235.56 लाख रुपये खर्च होंगे। तिंदवारी-बगिया-पिपरहरी-अमलोर मार्ग के निर्माण के लिए 613.39 लाख रुपये की लागत तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें