बांदा। रोजाना कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को सात नए मरीज पाजिटिव पाए गए। इनमें 8 वर्षीय बालिका और अलीगंज काली देवी मंदिर के पास एक वृद्ध महिला शामिल हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 146 हो गया है। इनमें 76 अभी संक्रमण हैं। उनका इलाज चल रहा है। 70 अन्य मरीज स्वस्थ हो चुके है।
शनिवार को आई जांच रिपोर्टों में जिला अस्पताल में आईं 30 व 29 वर्षीय दो महिलाएं तथा अलीगंज काली देवी मंदिर के नजदीक निवासी 63 वर्षीय महिला और एक अन्य 8 वर्षीय बालिका शामिल है। मेडिकल कालेज में आउट सोर्सिंग लि
पिक की पत्नी और दो वर्षीय बेटी संक्रमितों में शामिल है। इन सभी को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उधर, शुक्रवार को एक मुश्त 38 पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद संक्रमितों के मोहल्लों में आवागमन में लगी रोक सख्त कर दी गई है। इन्हें कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।