फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दंपति समेत सात घायल

Tue, 18 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ी, दुर्घटना में घायल चालक और अस्पताल में भर्ती आर्मी स्कूल की घायल छात्राएं। - फोटो : desk
विज्ञापन
बांदा। सड़क हादसों में दंपति समेत सात बाइक सवार घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव निवासी धीरेंद्र मिश्रा (45) पुत्र कृष्णदेव मिश्र मंगलवार को सुबह अपनी पत्नी अभिलाषा (40) और पुत्र पारस (9) व शिवम (11) के साथ बाइक पर गांव से बांदा आते समय गोयरा गांव के नजदीक मवेशी से टकरा कर घायल हो गए।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में एक अन्य घटना में बिसंडा थाना क्षेत्र के पवई गांव का संदीप (30) पुत्र रामचंद्र सोमवार की रात बाइक पर घर जाते समय पारा गांव के नजदीक ट्रक की ट्रैक्टर की टक्कर से घायल हो गया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। उधर, देहात कोतवाली क्षेत्र के चहितारा गांव की सीता (16) पुत्री छोटा पाल मंगलवार को सुबह साइकिल पर जीजीआईसी जाते समय पदमाकर चौराहा के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गई। एक अन्य घटना में सर्वोदय नगर निवासी केसीएनआईटी का छात्र अजय मौर्य (22) पुत्र आनंद मटौंध निवासी अपने दोस्त अमित तिवारी (23) के साथ बाइक पर कालेज से आते समय खूंटी चौराहे पर मवेशी से टकराकर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें