फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरों से 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं

Wed, 01 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
मजदूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुंदेलखंड में सूखे की मार से तंगहाली और दुश्वारियां झेल रहे मजदूरों को प्रदेश सरकार ने फौरी तौर पर राहत दी है। सातों जनपदों के मजदूरों को श्रम विभाग में कराए जाने वाले रजिस्ट्रेशन का शुल्क और वार्षिक अंशदान की धनराशि स्थगित कर दी गई है। फिलहाल यह रात 30 सितंबर तक लागू रहेगी। चित्रकूटधाम मंडल में 28 हजार से ज्यादा महिला-पुरुष मजदूरों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की प्रमुख सचिव (श्रम) अनिता भाटनागर जैन द्वारा जारी किए गए शासनादेश में कहा गया है कि बुंदेलखंड में सूखा और यहां की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्नि निर्माण कर्मकार में निर्धारित पंजीयन शुल्क तथा वार्षिक अंशदान की धनराशि 30 सितंबर तक स्थगित की जाती है।

इसमें शर्त यह है कि पात्र श्रमिकों के रजिस्ट्रेशन व नवीनीकरण की कार्रवाई पूर्व की भांति किए जाने और मजदूरों द्वभनारा योजनाओं में हित लाभ के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जाने पर यदि इसकी स्वीकृति भी दी जाती है तो पंजीयन/वार्षिक अंशदान की राशि समायोजित करते हुए भुगतान की जाए। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
विज्ञापन


प्रदेश के भवन एवं अन्य सन्नि निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड, लखनऊ ने बुंदेलखंड के सातों जनपदों बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर के जिलाधिकारियों को इस बारे में पत्र जारी कर शासनादेश से अवगत कराया है।

गौरतलब है कि प्रत्येक मजदूर से पंजीयन शुल्क के रूप में 100 रुपये और वार्षिक अंशदान 50 रुपये सालाना लिया जाता है। शुल्क और अंशदान स्थगित होने से चित्रकूटधाम मंडल के 28,229 महिला-पुरुष मजदूरों को राहत मिलेगी। इनमें 6138 मजदूर बांदा, 9610 हमीरपुर में, 6671 महोबा में और 9715 चित्रकूट में पंजीकृत हं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें