फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1,06,211 रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष में भेजे

विज्ञापन
पीएम केयर फंड के लिए डीएम को प्रतीकात्मक चेक सौंपते रेडक्रास सोसायटी के प्रतिनिधि। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। रेडक्रास सोसाइटी ने विश्व रेडक्रास दिवस पर शुक्रवार को कई आयोजन किए। पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया और अन्ना पशुओं को चारा, भूसा खिलाया और पानी पिलाया। सोसायटी द्वारा संग्रह किए गए 1,06,211 रुपये प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए भेजे।
विज्ञापन

पीली कोठी स्थित रेडक्रास भवन में डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने रेडक्रास संस्थापक सन हेनरी के चित्र पर माल्यार्पण किया। शहर की सभी पुलिस चौकियों के प्रभारी और पुलिसकर्मियों को अंगोछा देकर सम्मानित किया गया। शहर में घूम रहे अन्ना पशुओं को भूसा और पानी दिया।
इसके बाद सोसाइटी की टीम ने डीएम अमित सिंह बंसल और एडीएम को प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए 1,06,211 रुपये का चेक सौंपा। सीएमओ डॉक्टर संतोष कुमार की अध्यक्षता में कोरोना से जागरूक करने के लिए 30 हजार पत्रक और 40 बैनर बनवाए गए हैं। ये विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे हैं। इस अवसर पर अशोक त्रिपाठी जीतू, लवलेश सिंह, विनोद जैन, वंदना गुप्ता, विष्णु ओमर, संत कुमार गुप्त, कुमारी बीना गुप्ता, भैरव अग्रवाल, मयंक श्रीवास्तव, आनंद गुप्ता, एमडी सोनी, विद्याभूषण सोनी, डॉ भुवनेश्वर चौरसिया, अमित सेठ भोलू आदि उपस्थित रहे । सोसायटी के सचिव और पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें