कलक्ट्रेट ज्ञापन देने आए श्री क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : BANDA
बांदा। श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शोभा चौहान ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे ज्ञापन में हैदराबाद में महिला पशु डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या की निंदा की। मांग की कि परिजनों को मुआवजे की रूप में 50 लाख से एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी जाए।
ज्ञापन देने वालों में महासभा संस्थापक कुंवर देवेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, युवराज सिंह, संजय सिंह, आलोक सिंह, सुमित कुमार, विनय कुमार, सौरभ सिंह, श्रवण व ज्ञान सिंह सेंगर समेत तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।
उधर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान ने कहा कि महिलाओं की हत्या, रेप आदि घटनाओं के विरोध में शनिवार (7 दिसंबर) को महिला कांग्रेस प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन और चूड़ियां भेजेगी। यह कलक्ट्रेट में 11.30 बजे सौंपा जाएगा।