फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला और युवक की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद में कोरोना संक्रमण मरीजों की स्थिति फिलहाल जस की तस है। बुधवार को कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आया। अलबत्ता दो संक्रमितों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें महिला भी शामिल है। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बुधवार देर शाम बताया कि तिंदवारी के आयुष डॉक्टर की पत्नी बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 19 अन्य रिपोर्ट भी निगेटिव रही हैं। डॉक्टर का दूसरा नमूना कल जांच को भेजा जाएगा। अन्य 30 नमूनों की जांच बुधवार को देर शाम तक नहीं आई थी।
विज्ञापन

मंगलवार (5 मई) को एक चिकित्सक समेत 10 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इन्हें मिलाकर जनपद में अब तक पॉजिटिव केसों की संख्या 17 हो गई। हालांकि इनमें तीन निगेटिव हो चुके हैं। मौजूदा समय में 14 सक्रिय संक्रमित हैं। मेडिकल कालेज से दो संक्रमितों के नमूने दोबारा जांच के लिए भेजे गए थे। बुधवार को इनकी रिपोर्ट आ गई। इन्हें पुन: पॉजिटिव पाया गया है। इनमें मवई गांव की 32 वर्षीय महिला और बांदा शहर के कलामतपुरा का 27 वर्षीय युवक शामिल है।
मेडिकल कालेज के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अब तक वहां 425 संभावित संक्रमितों को क्वारंटीन किया जा चुका है। हालांकि इसमें 422 को यहां से छुट्टी दे दी गई है। बुधवार को मेडिकल कालेज के क्वारंटीन वार्ड में सिर्फ तीन संभावित मरीज थे। उनके नमूने भेजे गए हैं। उधर, आइसोलेशन वार्ड में बुधवार को 21 नए मरीज भर्ती किए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक आइसोलेशन में भर्ती होने वाले मरीजों की तादाद 144 हो गई है। इनमें 125 को दूसरी जगह क्वारंटीन कर भेजा गया है। 19 मरीज मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें