फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: यमुना में 25 किमी दूर तक हुई युवती की खोज, नहीं मिली

Fri, 28 Aug 2026 10:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो-34-यमुना में युवती की तलाश के लिए पहुंची टीम। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
बांदा। थाना कमासिन के दांदो-किशनपुर यमुना पुल से नदी में कूदी युवती का पता शुक्रवार को भी नहीं लगा।
विज्ञापन

पुलिस व पीएसी की टीम ने स्टीमर के जरिये नदी में करीब 25 किलोमीटर की रेंज में जाकर खोजबीन की लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार को टीम फिर से नदी में खोजबीन करेगी।
कस्बा कमासिन की रहने वाली मंदाकिनी (19) को बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मां ने खाना बनाने की बात को लेकर डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह सुबह साढ़े छह बजे घर से निकली और दांदो-किशनपुर यमुना पुल पर करीब साढ़े आठ बजे पहुंची। किनारे पर खड़ी होकर कुछ देर बात करने के बाद उसने यमुना में छलांग लगा दी। उसे यमुना में कूदते हुए लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी हासिल करने के बाद पीएसी टीम को सूचना दी। टीम स्टीमर के साथ दांदो घाट पहुंची और पुलिस व स्थानीय गोताखोरों के साथ खोजबीन शुरू की। बृहस्पतिवार और शुक्रवार की शाम तक चले खोजबीन अभियान के बाद भी मंदाकिनी का पता नहीं चल सका। टीम ने शुक्रवार को नदी में करीब 25 किमी दूर तक जाकर मंदाकिनी की खोजबीन की और फिर वापस लौट आई।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस मंदाकिनी को खोजने का प्रयास करेगी। प्रभारी निरीक्षक कमासिन संतोष ओझा ने बताया कि खोजबीन के लिए चित्रकूट, प्रयागराज के ऐसे थाने जो नदियों के किनारे हैं। उन्हें सूचना दे दी गई है और तटवर्ती गांव के लोगों को भी सक्रिय किया गया है। कोई जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना मिलेगी। शनिवार को खोजबीन का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें