फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द बनेगी रेलवे अंडर ब्रिज की जर्जर सड़क

विज्ञापन
SDM,railway,bridge,rupees,Assassin shot himself with a gun - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। क्योटरा चौराहे से किरन कॉलेज चौराहे तक आने के लिए बनाए गए रेलवे अंडर पास के जल्द ही दिन बहुर जाएंगे। भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन ने जर्जर हो चुकी सड़क के निर्माण पर भी आवाज उठाई थी। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बुंदेलखंड विकास निधि के जिलान्यास से 39 लाख रुपये का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी को भेजा है। इससे जर्जर सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज के अलावा नागरिकों ने क्योटरा रेलवे क्रासिंग में अंडर ब्रिज निर्माण की मांग की थी। इस पर रेलवे ने अंडरपास का निर्माण कराया था। अंडर ब्रिज की सड़क अरसे से जर्जर और उखड़ चुकी है। आलम यह है कि इस सड़क से होकर गुजरने वाले वाहन धारक आए दिन गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। अंडर पास की सड़क को बनवाने के लिए कई बार समाजसेवी संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपे लेकिन सब बेअसर रहा। अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी जीतू ने भी अंडर ब्रिज सड़क निर्माण के लिए अनशन किया था। प्रशासन ने आश्वासन देकर अनशन खत्म करा दिया। तीन दिन पूर्व (सोमवार) को मानवाधिकार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, कुलदीप त्रिपाठी, रिजवान अली, मुईन फारुकी, राहुल अवस्थी, मनीष पांडेय ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जर्जर सड़क निर्माण की मांग की थी। उधर, जनहित से जुड़ी समस्या को ध्यान में रखते हुए अंडर ब्रिज सड़क निर्माण के लिए सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बुंदेलखंड विकास निधि (जिलांश) से 39 लाख रुपये का प्रस्ताव सीडीओ भेजा है। विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ ने बताया कि बजट की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दो-तीन दिनों में बजट पीडब्ल्यूडी को मिल जाएगा और जल्द अंडर ब्रिज सड़क निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें