फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में बिना बर्तन बनाया खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
अतर्रा। ब्रह्म विज्ञान इंटर कालेज में पांच दिवसीय स्काउट गाइड के तृतीय सोपान के तीसरे दिन प्राथमिक चिकित्सा, कंपास, बिना बर्तन खाना बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक लक्ष्मी नारायण गुप्त ने कहा कि संकट की स्थिति में ऐसा भी दिन आता है जब बिना बर्तन के खाना पकाना पड़ता है। यह जीवन के लिए बेहद उपयोगी है।
विज्ञापन

जिला प्रशिक्षक आयुक्त अशोक कुमार ने दुघर्टना होने पर प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। प्रधानाचार्य शिवदत्त त्रिपाठी ने कहा कि अनुशासन ही देश को महान बनाता है। सीमा श्रीवास्तव, विनय पांडेय, पुष्पराज, आशीष मिश्र, अंजली कुशवाहा, राजेश कुमार, चेतराम, कालीचरण बाजपेयी, गिरिजेश मिश्र, शांति भूषण यादव, राजेंद्र कुमार, अरूण कुमार, सुरेंद्र कुमार शर्मा, सुरेंश चंद्र, राममिलन यादव, मधु सविता, जेपी कोमल, संजय धुरिया, लखनलाल, दीक्षित आदि मौजूद रहे।
------
शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
अतर्रा। सीओ आनंद कुमार ने बुधवार को सर्किल के सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए कार्य योजना बनाने व सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों को चिहिंत कर विशेष सतर्कता बरतने को कहा। पेशेवर अपराधियों व हिस्ट्रीशीटरों पर कड़ी नजर रखने व कार्रवाई, बीट सिपाही प्रतिदिन अपने क्षेत्र में गश्त के निर्देश दिए। बीट में न जाने वाले सिपाहियों को अवकाश न देने के निर्देश दिए। कहा कि इसमें लापरवाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शांतिपूर्ण चुनाव के लिए हर संभव उपाय किए जाए।
विज्ञापन

------
फोटो 17 बीएनडीपी 14- समाधान दिवस में शामिल होने गए डीएम आनंद कुुमार सिंह अचानक पैलानी में बनाए गए अस्थायी गोवंश आश्रम स्थल पहुंच गए। भ्रमण कर निरीक्षण किया। यहां 193 गोवंश संरक्षित हैं। डीएम के निरीक्षण में पाया गया कि गोशाला में नमक, पराली, भूसा उपलब्ध है। पानी की नांद व टैंक तथा सबमर्सिबल पंप लगा है। दो अस्थायी शेड हैं। डीएम ने निर्माणाधीन शेड को शीघ्र पूरा करने के निर्देश बीडीओ को दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव धीर भी उपस्थित रहे।
--------
शिकायतों के समाधान से फरियादी संतुष्ट हों
अतर्रा/खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील में आयोजित जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम आनंद कुमार ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण इस प्रकार हो कि फरियादी संतुष्ट हो जाए। अधिकारी खुद मौके पर जाएं और दोनों पक्षों को बुलाकर शिकायतों का समाधान करें। फरियादियों के बीच शारीरिक दूरी अवश्य रखें और मास्क का प्रयोग करें। पोर्टल पर निस्तारण आख्या अपलोड करने के पहले जांच अवश्य कर लें। समाधान दिवस में 72 शिकायतों में सात का मौके पर निस्तारण किया गया। एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा, सीएमओ एनडी शर्मा, एसडीएम सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। उधर, अतर्रा में उप जिलाधिकारी जेपी यादव व सीओ आनंद कुमार ने शिकायतें सुनी। अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता व समय पर किया जाए। 27 शिकायतों में 3 का मौके पर निस्तारण किया गया। उधर, सदर तहसील में एसडीएम और तहसीलदार ने सुनवाई की। तहसीलदार अवधेश कुमार निगम ने बताया कि कुल 33 प्रार्थना पत्र आए। सभी का निस्तारण किया गया।
-------
खदान गोलीकांड की रिपोर्ट दर्ज
नरैनी। बिल्हरका बालू खदान में सोमवार की रात पट्टाधारक कंपनी के कर्मचारियों के बीच हुई फायरिंग व अनुराग (21) के घायल होने के मामले में पुलिस ने हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना की तहरीर बस्ती के बावनगवां गांव निवासी खदान कर्मचारी मोबीन पुत्र मुजीब ने दी है। एफआईआर में किसी को नामजद नहीं किया गया है। घायल का इलाज कानपुर मेडिकल कालेज में चल रहा है। गौरतलब है कि घटना के बाद पूरा दिन नरैनी कोतवाली प्रभारी और करतल चौकी इंचार्ज घटना की जानकारी व घटना की जानकारी से इंकार करते रहे।
--------
18 बटुकों का उपनयन संस्कार
तिंदवारी। श्री संकट मोचन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भुजरख में मंत्रच्चारणों के बीच 18 ब्र्राम्हण बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ। भाजपा नेता आनंद स्वरूप द्विवेदी जनेऊ संस्कार के बारे में बताया गया। कमला महाराज, ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह, सानू सिंह, राजू सिंह, चंद्रमौली श्रीवास्तव, धीरज शुक्ला, कमल पाल आदि मौजूद रहे।
--------
फोटो 17 बीएनडीपी 08- खप्टिहा कलां रामलीला मंचन में राम और लक्ष्मण के प्रतीकात्मक स्वरूप।
---
खप्टिहा कलां में रामलीला शुरू
खप्टिहा कलां। रपरागंज में पांच दिवसीय बनवासी रामलीला का मंचन श्रीराम जन्म के साथ शुरू हो गया। पहले दिन नारदमोह, ताड़का, मारीच वध का मंचन हुआ। श्रीराम का किरदार प्रमोद, लक्ष्मण का प्रदीप (चित्रकूट), ताड़का का सत्यम शर्मा (बांदा) ने निभाया। व्यास दिनेश सिंह (अमोली), तबले पर आशीष विश्वकर्मा आर्गन पर धीरू त्रिपाठी (छतरपुर), वर्नल पर मनोज ने संगत दी। रामलीला देखने के लिए कस्बा सहित आसपास के सैकड़ों लोग जमा हुए।
-------
ग्रापए की बैठक
बबेरू। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की तहसील कार्यालय में हुई बैठक में इकाई के गठन व प्रयागराज में 21 फरवरी को होने वाले प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। 20 फरवरी को प्रेस क्लब बांदा में जिला इकाई की बैठक होगी। जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने पत्रकारों को नसीहत दी कि लेखनी जनता के हित को ध्यान में रखते हुए चलाई जाए। तहसील अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल ने कहा कि इससे बड़ा पत्रकारों का कोई मंच नहीं है। पत्रकारों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाबूलाल गुप्ता, राकेश कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, कामता सोनी, संतोष कुशवाहा, अभिषेक गुप्ता, राजेश साहू, वेद प्रकाश, नसीब खां, सुभाष शर्मा, अरूण धुरिया आदि पत्रकार मौजूद रहे।
--------
गया बाबा के बेटे का अंतिम संस्कार
बबेरू। पूर्व ब्लाक प्रमुख गया बाबा के बेटे कमलेश का बुधवार को पैतृक गांव जुगरेहली में अंतिम संस्कार कर दिया गया। कमलेश की पंजाब में 15 फरवरी को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पंजाब में दुकानदारी करता था। मृतक के एक बेटा व एक बेटी है। पूर्व सांसद फतेहपुर राकेश सचान, पूर्व मंत्री शिवशंकर पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीपी सिंह, जिला पंचायत प्रतिनिधि जुग्गीलाल, पूर्व ब्लाक प्रमुख गजेद्र पटेल, निवर्तमान प्रधान श्रवण कुमार आदि लोगों ने मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
-------
महोबा के अधिवक्ता को श्रद्धांजलि
बबेरू। तहसील बार एसोसिएशन ने महोबा में अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक द्वारा की गई आत्महत्या पर बुधवार को यहां श्रद्धांजलि अर्पित की। न्यायिक कार्य नहीं किया। अध्यक्ष उमाकांत तिवारी ने कहा कि अधिवक्ता मुकेश कुमार पाठक ने प्रताड़ना के चलते गत दिनों आत्महत्या कर ली थी। तमाम शिकायतों के बाद भी उन्हें न्याय नहीं मिला। घटना को लेकर वकीलों में आक्रोश है।
----
पहली मार्च से चलेगी अहमदाबाद-बरौनी एक्सप्रेस
बांदा। पहली मार्च से अहमदाबाद-बरौनी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। अहमदाबाद से पहली मार्च को रात 12:25 बजे छुटेगी। शाम 5:50 बजे भोपाल, 11:50 बजे टीकमगढ़, रात 12 बजे छातरपुर, 1:20 बजे खजुराहो, रात 2:40 पर महोबा, 3:45 बजे बांदा पहुंचेगी। प्रयागराज, मुजफ्फरपुर होते हुए शाम 6:40 बजे बरौनी पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन बरौनी से से शम 7:30 बजे चलेगी। मुजफ्फरपुर, प्रयागराज, मानिकपुर होते हुए रात 10:43 बजे बांदा, 11:43 बजे महोबा, 12:53 बजे खजुराहो, रात 3:41 बजे टीकमगढ़, रात 8:30 बजे हबीबगंज होते हुए 12:40 बजे अमदाबाद पहुंचेगी। स्टेशन मास्टर श्रीकृष्ण कुशवाहा ने बताया कि बुंदेलखंड में अहमदाबाद-बरौनी के लिए यह पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन है। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष आरिफ खां ने ट्रेन संचालन का स्वागत किया है।
--------
समूह गठन का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश
बांदा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के डिप्टी कमिश्नर कृष्ण करूणाकरण ने बुधवार को विकास भवन सभागार में मिशन गतिविधियों की समीक्षा की। ब्लाक मिशन प्रबंधकों को निर्देश दिए कि समूह गठन का जो लक्ष्य उसे जल्द पूरा कराए। सीसीएल पत्रावलियों का बैंक से समन्वय स्थापित कर निस्तारण कराया जाए। कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले तीन दिवसीय कृषि मेले को सफल बनाने पर चर्चा की। कहा कि मेले में मिशन की महिलाएं उत्पाद के स्टाल लगाए। मेले में 40 स्टाल लगाए जाएंगे। समूह की एक हजार से अधिक महिलाए प्रतिभाग करें। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। स्टेट मैनेजर कन्हैया लाल शर्मा ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए समूह की महिलाओं को चिहिंत किया। जिला मिशन प्रबंधक राकेश कुमार सोनकर, प्रवीण कंचनी, धर्मेंद्र जायसवाल, शालिनी जैन, निखा सचान, अभिसार जैन, अमित चौहान, डीआरपी अशोक राज आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें