फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बाइक सवार तीन श्रद्धालुओं को स्कार्पियो ने मारी टक्कर, दो की मौत

Mon, 13 Jul 2026 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो- मृतक शत्रुघन। फाइल फोटो।
विज्ञापन
नरैनी (बांदा)। अमावस्या पर चित्रकूट दर्शन करने जा रहे बाइक सवार तीन श्रद्धालुओं को सामने से आई स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को नरैनी सीएचसी पहुंचाया वहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर भागी स्कार्पियो को पकड़ लिया है। तीसरे घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र के गांव छठी बम्हौरी निवासी मइयादीन गुप्ता ने बताया कि उसका चचेरा भाई शत्रुघ्न गुप्ता (45) अपने पारिवारिक भाई रामनारायण गुप्ता (65) व पड़ोसी हल्कू त्रिवेदी (62) के साथ अमावस्या पर चित्रकूट जाने के लिए बाइक से सोमवार की शाम चार बजे घर से निकले थे। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा मुख्य मार्ग पर निरंकारी भवन के पास सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे सामने से आई स्कार्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में तीनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।



राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाली के क्राइम इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह एवं कस्बा इंचार्ज विनोद सिंह ने घायलों को सीएचसी नरैनी भेजा। यहां डॉक्टरों ने शत्रुघ्न गुप्ता व हल्कू त्रिवेदी को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामनारायण गुप्ता का इलाज नरैनी में जारी है। पुलिस ने स्कार्पियो को घेराबंदी कर पनगरा गांव से पकड़ लिया है। बाइक शत्रुघ्न चला रहे थे। वह हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन




मइयादीन ने बताया कि शत्रुघ्न गल्ला खरीद का काम करते थे। उनके दो पुत्र व दो पुत्री हैं। हल्कू गांव में छोटी सी किराना की दुकान किए थे तथा खेती किसानी भी करते थे। क्राइम इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि वाहन को कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- मृतक शत्रुघन। फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें