फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्कार्पियो-ट्रक आमने-सामने भिड़े, एक की मौत

Wed, 27 May 2026 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। देहात काेतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के अटल पार्क के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो-ट्रक आमने सामने भिड़ गए। जिसमें स्कार्पियो चालक की जहां मौके पर ही मौत हो गई तो ट्रक चालक को पुलिस ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम स्कार्पियो चालक महोखर गांव के अंश चुन्ना का पुरवा निवासी 42 वर्षीय अमित लखनऊ से लौटकर घर जा रहा था। तभी गांव के अटल पार्क के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से आमने-सामने गाड़ी भिड़ गई। जिससे स्कार्पियो चालक अमित की मौके पर ही मौत हो गई। उधर हादसे की जानकारी पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक फतेहपुर जनपद के बरौंहा निवासी 38 वर्षीय संत कुमार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया। वहीं मृतक अमित के परिजनों ने बताया कि अमित वैसे तो उरई के राजेंद्र नगर का निवासी था। जो बांदा में रहकर अपनी स्कार्पियो भाड़े पर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वहीं देहात कोतवाली प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें