बांदा। आग से झुलसी शहर के पुलिस लाइन तिराहा निवासी दुर्जी (75) पत्नी राम गोपाल की शुक्रवार को सुबह मौत हो गई। चार दिन पूर्व अलाव तापते समय कपड़ों में आग लगने से झुलस गई थी। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। अस्पताल प्रशासन को सूचना देकर शव घर ले गए। एक अन्य घटना में चंदपुरा (छतरपुर) में बुद्धराज का तीन माह का पुत्र हेमंत झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।