फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल की छात्रा व युवक झुलसे

Mon, 21 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा और युवक झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में सवारियों से भरा टेंपो पलटने से आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। गंभीर घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन


कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव निवासी नीतू (16) पुत्री छोटेलाल अपने भाई के साथ नरैनी कसबे में किराए के मकान में रह कर राजकुमार इंटर कालेज में 10वीं कक्षा में पढ़ रही है। सोमवार को सुबह सूने घर में संदिग्ध परिस्थिति में वह झुलस गई। पड़ोसियों ने आग बुझाई और उसे सीएचसी में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। भाई प्रमोद ने बताया कि खाना बनाते समय चिराग ऊपर आ गिरने से झुलस गई। एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव निवासी कल्लू तिवारी (28) पुत्र ओमकार रविवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गया।
विज्ञापन


सीएचसी बबेरू से गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया। घर वालों ने घटना के बारे में बताने से इनकार किया। उधर, सोमवार को सुबह महुआ से अतर्रा जा रहा सवारियां से भरा टेंपो तेरा गांव के पास सड़क किनारे पलट गया। इसमें सवार महुटा गांव निवासी सरोज (30) पत्नी विजय समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। गंभीर हालत में सरोज को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों को महुआ पीएचसी से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें