फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने सजाए माडल

Tue, 01 Mar 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जार्ज स्कूल में आयोजित प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने आकर्षक माडल सजाए। पर्यावरण, विज्ञान, हस्त एवं शिल्पकला से संबंधित माडल आकर्षक रहे। मंगलवार को तिंदवारी विधायक दलजीत सिंह ने फीता काट कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने छात्र-छात्राएं द्वारा बनाए गए माडल का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन


 प्रधानाचार्य अल्बर्ट रसकिन ने बताया कि प्रदर्शनी में प्राकृतिक धरोहर संरक्षण पर जोर दिया गया। बच्चों ने माडलों के जरिये ‘बेटी बचाओ, पेड़ बचाओ और पक्षी बचाओ’ का संदेश दिया। छात्र विकास पटेल, तुषार, आदित्य व छात्रा हर्षिता, खुशी द्वारा प्रस्तुत किए गए विज्ञान माडल सराहे गए। आदित्य अवस्थी ने स्मार्ट सिटी और अंजली, आराधना, वंशिका, करीना, महिमा, प्रगति ने आर्ट एंड क्राफ्ट से संबंधित माडल बनाए। विधायक ने हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें