फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना शुल्क परीक्षा नहीं दिलाएंगे

विज्ञापन
school,teacher,passages,cbse,fees - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बुंदेलखंड अनएडेड स्कूल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित हुई इन स्कूलों के मैनेजर्स की बैठक में कहा गया कि जो अभिभावक पूरी तरह सक्षम होते हुए भी फीस नहीं दे रहे हैं, उनके बच्चों को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा। शुल्क नहीं तो परीक्षा नहीं। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि वार्षिक परीक्षा उत्तीर्ण किए बगैर अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किया जाएगा। परीक्षा नहीं तो प्रमोशन नहीं।
विज्ञापन

केसीएनआईटी परिसर में आयोजित बैठक में सीबीएसई की प्रयागराज क्षेत्रीय अधिकारी श्वेता अरोड़ा ने कहा कि नई शिक्षा नीति में बहुत सा भाग ऐसा है जिसका पालन पहले से ही सीबीएसई स्कूल कर रहे हैं। कहा कि शिक्षा का आधार बच्चे की प्रतिभा निखारना हो। न कि अधिक नंबर लाना। कहा कि मिड-डे मील की अनिवार्यता को प्राइवेट स्कूलों से हटा दिया गया है। एसोसिएशन सचिव राहुल केसरवानी ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को होने वाली कठिनाइयों का जिक्र किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोना से जिन अभिभावकों की आय प्रभावित हुई है, उनकी मदद की जाए, लेकिन सक्षम होते हुए फीस न देने वालों के पाल्य को परीक्षा से वंचित कर दिया जाए।
यह भी निर्णय लिया गया कि फर्जी टीसी से नामांकन कराने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए। बैठक में नेशनल अन एडेड स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा, सीबीएसई स्कूल मैनेजर्स एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम पचौरी, उपाध्यक्ष पुष्प अग्रवाल, वक्ता मुरलीधर यादव, एसोसिएशन अध्यक्ष विशाल जैन आदि भी शामिल रहे। संस्था अध्यक्ष नवल किशोर चौधरी ने स्वागत किया। संचालन उप सचिव श्याम जी निगम ने किया। सचिव मनीष कुमार गुप्ता ने आभार जताया। इस मौके पर विनोद कुमार यादव, जेपी यादव, अंकित यादव, अलब्रट रसकिन, फारूक सिद्दीकी, संरक्षक सदस्य युवराज सिंह, अरुण निगम, संत कुमार गुप्ता, रामलखन कुशवाहा, आरडी त्रिपाठी, अशोक गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें