फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातन छात्रों ने अपने अनुभव किए साझा

विज्ञापन
school,SDM,student,BSA,covid 19 - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बबेरू/ओरन। प्राथमिक व पूर्व प्राथमिक विद्यालयों में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया। सीनियर छात्रों के अनुभव साझा किए। प्राथमिक विद्यालय (अधांव) में उप जिलाधिकारी महेंद्र प्रताप, पूर्व माध्यमिक विद्यालय (औगासी) में तहसीलदार विपिन कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय (काजीटोला) में खंड शिक्षाधिकारी कैलाश सिंह ने पुरातन छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय, मुंशीपुरवा (बिसंडा) में जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार ने पुरातन छात्र हरिओम, दीनदयाल, रोशनी, अराधना, शिवदेवी, अभिलाषा, अंजू, सुमन को सम्मानित किया। प्रधानाध्यापक आशा गौतम, सहायक अध्यापक पुरुषोत्तम द्विवेदी आदि मौजूद रहे। उधर, कोरोना काल के बाद पहली मार्च को खुले परिषदीय स्कूलों में बच्चों का शिक्षकों ने रोली-चंदन का टीका लगाया। विद्यालयों को फूल, गुब्बारों आदि से सजाया गया था। खंड शिक्षाधिकारी ने बताया कि स्कूलों में शासन की गाइडलाइन के अनुसार अभिभावकों की अनुमति से 50 फीसदी बच्चों को बुलाया जा रहा है। इस मौके पर एडीओ अनिल कुमार, सचिव सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें