खप्टिहा कलां। गलौली पुल निर्माण संघर्ष समिति की राजेश्वरी कान्वेंट स्कूल में हुई बैठक में पूर्व प्रधान राजन सिंह परिहार ने कहा कि गलौली घाट पर पक्के पुल का निर्माण होने से जिला मुख्यालय व पैलानी तहसील समेत कानपुर व लखनऊ की दूरी कम हो जाएगी। वर्ष 2005 में प्रदेश के तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री ने गलौली 12 घाट पर यमुना नदी में अस्थायी पुल का उद्घाटन कर स्थायी पुल निर्माण का आश्वासन दिया था, पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सीएम को पत्र भेजकर पुल निर्माण की मांग की जाएगी। इस मौके पर अंबिका प्रसाद, धर्मराज सिंह, घनश्याम सिंह, धर्मेंद्र, शिवकुमार, लल्लू सिंह, जयराज सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
मिशन प्रेरणा लक्ष्य की जानकारी दी
बबेरू। ब्लॉक संसाधन केंद्र में आधार शिला क्रियान्वयन संदर्शिका, समृद्ध हस्तपुस्तिका सहित प्रिंटरिच मैटेरियल व गणित किट पर आधारित दो दिवसीय प्रशिक्षण में डायट प्राचार्य वीके सिंह ने शिक्षक प्रतिभागियों को मिशन प्रेरणा के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। बीईओ कैलाश सिंह, एआरपी चंद्र प्रकाश गुप्त, नृपेंद्र कुमार ने हस्त पुस्तिका व गणित किट के प्रयोग की जानकारी दी। एआरपी विनोद पांडेय, कुलदीप सिंह, अनुपम गुप्ता ने प्रेरणा लक्ष्य पर चर्चा की। शिक्षकों को प्रोजेक्टर व स्लाइड से भी जागरूक किया गया। इस मौके पर पंकज शर्मा, लक्ष्मीचंद्र, राघवेंद्र आदि मौजूद रहे। (संवाद)
-------------------
अधिवक्ता संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित
अतर्रा। अधिवक्ता संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। चुनाव अधिकारी नाथूराम कुशवाहा ने बताया कि एक मार्च को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। तीन और चार मार्च को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक नामांकन और 16 मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना होगी। (संवाद)