फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदाः फीस का दबाव डालने वाले स्कूलों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा में चालू शिक्षा सत्र वर्ष 2020-21 में फीस वसूली का दबाव बनाने वाले स्कूल कॉलेजों को जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद सिंह ने कड़ी चेतावनी दी है। साथ ही फीस में किसी तरह की वृद्धि पर भी सख्ती से रोक लगाई है। जिला विद्यालय निरीक्षक में अपने पूर्व आदेशों का हवाला देकर जनपद के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वितविहीन माध्यमिक विद्यालय, सीबीएसई बोर्ड संचालित विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधकों को जारी पत्र में कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए शुल्क में कोई वृद्धि ना की जाए।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 2019- 20 की फीस इस वर्ष भी ली जाए। अगर किसी ने बढ़ी फीस ली है तो इस शुल्क को अगले महीनों के शुल्क में समायोजित किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा है कि अभिभावकों से यह शिकायत मिल रही है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा फीस जमा करने के लिए बच्चों पर दबाव डाला जा रहा है। कहा कि वर्तमान विषम परिस्थितियों में यह बहुत निंदनीय है। डीआईओएस ने कहा है कि शैक्षणिक सत्र 2020- 21 में फीस जमा करने का किसी पर दबाव हरगिज ना डाला जाए।
यदि अभिभावक अपनी स्वेच्छा से 1 माह या दो माह का जो भी शुल्क जमा करना चाहता है उसे स्वीकार कर लिया जाए । शेष शुल्क विद्यालय जब सामान्य परिस्थितियों में संचालित किया जाएगा तब लिया जाए।
विज्ञापन

उधर , कुछ अभिभावकों ने शहर के सेंट मैरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर 3 माह की फीस जमा करने के लिए दबाव डालने की बात कही है, जबकि प्रधानाचार्य ए सुसाई रथिनम का कहना है कि शासनादेश के अनुसार फीस ली जा रही है। अभी सिर्फ अप्रैल की फीस ली जा रही है। वह भी ऑनलाइन जमा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें