फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पेड़ से भिड़ी स्कूली बस, 13 बच्चे घायल

Sat, 01 Aug 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कालूपुर में शनिवार दोपहर बेकाबू स्कूली बस पेड़ से भिड़ गई। हादसे में चालक समेत 13 बच्चे घायल हो गए।
विज्ञापन

दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रेफर किया गया है। पुलिस की जांच में चालक के नशे में होने की बात सामने आई है। सेठ मूलचंद्र विद्या मंदिर की एक बस दोपहर करीब दो बजे स्कूल से करीब 22 बच्चों को घर छाेड़ने के लिए निकली थी।
प्रयागराज मार्ग खोया मंडी निवासी बनारसी प्रसाद (60) बस चला रहा था। साथ में शीतलपुर तरौंहा निवासी खलासी राजेंद्र प्रसाद (42) व एक अन्य चालक ओमप्रकाश भी था। स्कूल से करीब दो किलोमीटर दूर कालूपुर व सुखनंदनपुर के पास बस अनियंत्रित होकर यूकेलिप्टस से भिड़ गई।
विज्ञापन

बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में छात्र समर प्रताप, गौरी सिंह, अवनीश कुमार, शैलजा त्रिपाठी, उसका भाई हर्ष त्रिपाठी, पुष्पांजलि देवी, अंश कुमार श्रीवास्तव, प्रशांत कुमार, अंशिका त्रिपाठी, नितिन घायल हो चुके थे। पीछे बैठने वालों को चोट नहीं आई थी।
सीओ सतेंद्र सिंह, कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने घायलों को 108 व 102 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिकी इलाज के बाद घायल अवनीश व प्रशांत को रेफर किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक नशे में था तभी बस पेड़ से भिड़ी है।
विज्ञापन

पुलिस ने चालक का मेडिकल कराया है और आगे की कार्रवाई करेगी। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की रिपोर्ट परिवहन विभाग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें