फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों के भवन जर्जर, रास्तों पर जलभराव

विज्ञापन
कुम्हारन पुरवा विद्यालय परिसर में भरा बारिश का पानी। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बदौसा। बीहड़ क्षेत्र के छह से अधिक प्राथमिक विद्यालयों के भवन भी जर्जर हो चुके हैं। जलभराव और रास्ते की भी समस्या है। विद्यालयों में बच्चों की छुट्टी है, पर अध्यापक रोज आ रहे हैं। तुर्रा स्थित कुम्हारन पुरवा प्राथमिक विद्यालय की छत जर्जर है। बारिश का पानी टपकता है। कमरों के अलावा स्कूल में भी पानी भरा रहता है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय, बंगाली पुरवा में छत का प्लास्टर उखड़ गया। खिड़की-दरवाजे टूटे हैं। आने-जाने का मार्ग नहीं है। बच्चे खेत की मेड़ से होकर गुजरते हैं। प्राथमिक विद्यालय, मखलू पुरवा (दुबरिया) व प्राथमिक विद्यालय, हरदी पुरवा (चंदौर) की इमारतें भी जर्जर हैं।
नवनिर्मित एकल कक्षाओं में कई कक्षाएं एक साथ चल रही हैं। इन गांवों के बाशिंदे अजय यादव, मनोज कुमार, बद्री प्रसाद, परसादी लाल प्रजापति ने बताया कि पिछले साल से बारिश में बच्चों को स्कूल नहीं भेज रहे।
विज्ञापन

उधर, प्राथमिक विद्यालय, कुम्हारन पुरवा के प्रधानाध्यापक बृजेश कुमार ने बताया कि वह कई बार ग्राम प्रधान व सचिव और विभागीय अधिकारियों को लिखित रूप से अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का निदान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें