फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनरी-लहंगा लेकर गुलाबी गैंग ने किया प्रदर्शन

Wed, 18 May 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
अतर्रा तहसील मेें प्रदर्शन करतीं गुलाबी गैंग की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अतर्रा। खाद्य सुरक्षा योजना में धांधली की शिकायत लेकर यहां तहसील में प्रदर्शन कर रही गुलाबी गैंग ने एसडीएम को चुनरी और लहंगा देकर विरोध जताया। एसडीएम सहित तहसीलदार के तबादले की मांग की। गुलाबी गैंग के इस प्रदर्शन के कवरेज के लिए बीबीसी लंदन की टीम और कई विदेशी समाजसेवी महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


गुलाबी गैंग कमांडर संपत पाल की अगुवाई में आधा सैकड़ा से ज्यादा महिलाएं लंहगा-चुनरी लहराते हुए तहसील परिसर में दाखिल हुईं। शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। संपत पाल ने कहा कि पिछले सप्ताह प्रदर्शन के दौरान उन्होंने समस्याओं का निस्तारण न होने पर तहसीलदार को लहंगा चुनरी पहनाने की चेतावनी दी थी।

समस्या ज्यों का त्यों बनी हुई हैं। खाद्य सुरक्षा योजना का राशन गरीबों के बजाए संपन्न लोगों को मिल रहा है। विधवा, विकलांग व समाजवादी पेंशन की पात्रता कमीशन पर आधारित है। कमीशन न देने वालों को अपात्र ठहरा दिया जाता है। जमीनों के तीन-तीन सालों से दाखिल खारिज नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तहसीलदार के न मिलने पर गुलाबी गैंग ने एसडीएम एके पुष्कर को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिलाया। जिला कमांडर चित्रकूट सायरा बानो, माया, किरन, मीना, मंजू, आशा, रजनी, करीना, चुनिया, गीता आदि मौजूद रहीं। संपत पाल के इस प्रदर्शन को कवरेज करने के लिए बीबीसी लंदन की टीम भी उपस्थित थी। साथ ही अमेरिका की सामाजिक कार्यकर्ता स्टासिम भी उपस्थित रहीं।

कोटेदार नहीं बांटता राशन
अतर्रा। तहसील क्षेत्र के देवखेर अंश पौहार निवासी लवलेश, इंद्रराज, धनराज, चंद्रशेखर सिंह, अमान, जयराम, कल्ली, जयराम सिंह, भागवत आदि ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन न देने का आरोप लगाया। एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि कोटेदार दो माह से लगातार गरीबों के हक का राशन बांटने के बजाए बाजार में बेंच रहा है। सूखे से प्रभावित कई गरीब परिवारों के घर चूल्हे नहीं जल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें