फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घोटाले की शिकायत पीएम कार्यालय पहुंची

Sat, 17 Feb 2018 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , बांदा
विज्ञापन
कुरुहूं गांव में अधूरे पड़े शौचालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दस्यु प्रभावित क्षेत्र में शौचालय और आवास योजनाओं में भारी धांधली के आरोपों की शिकायत पर प्रधानमंत्री कार्यालय ने प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शिकायती पत्र में वर्ष 2012-13 से अब तक की योजनाओं में मंडलवार और मजदूरी हड़पने के भी आरोप हैं।

विज्ञापन


नरैनी ब्लाक के दस्यु प्रभावित क्षेत्र कुरुहूं गांव के बारे में इसी गांव के कोदूराम ने तीन पृष्ठीय शिकायती पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय को पिछले माह भेजा था। इसमें बताया कि इंदिरा आवास अधूरे पड़े हैं, जबकि जन सूचना में इन्हें पूरा बता दिया गया है। वर्ष 2015-16 में 95 शौचालयों का निर्माण होना था। प्रति लाभार्थी 12 हजार रुपये का भुगतान दर्शाया गया है, जबकि भौतिक रूप से मात्र 17 शौचालय ही निर्मित हुए हैं। लेकिन उन्हें पूरा बताया जा रहा है। लोहिया आवास में निर्माण मानक के मुताबिक नहीं हुआ। मजदूरी भी बकाया है। 36 लाभार्थियों के खाते से 30-30 हजार रुपये नेडा ने सोलर लाइटिंग के लिए ले लिए, लेकिन आज तक सोलर लाइट नहीं दी गई। प्रधानमंत्री आवास योजना में मानकों के अनुसार निर्माण नहीं हो रहा।

ज्ञापन में 10 बिंदुओं पर शिकायतें की गईं हैं। इस पर प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुभाग अधिकारी आलोक सुमन ने शिकायती पत्र को उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजकर यथोचित कार्रवाई को कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि शिकायतकर्ता को इसका जवाब भेजा जाए और उसकी एक प्रति पोर्टल पर अपलोड की जाए। दूसरी तरफ कुरुहूं गांव के प्रधान राम प्रकाश का कहना है कि गांवदारी के चलते झूठी शिकायत की गई है। आरोप बेबुनियाद हैं। शौचालय बनाए जा रहे हैं। किसी की मजदूरी बाकी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें