फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडल मुख्यालय में एसबीआई शुरू करेगा ई-लाबी

Wed, 05 Aug 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल मुख्यालय में भारतीय स्टेट बैंक का क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय शुरू हो गया। उद्घाटन अवसर पर घोषणा की गई कि इलेक्ट्रानिक्स उपकरणों से लैस ई-लाबी दो महीने में बांदा में शुरू हो जाएगी। इसमें उपभोक्ताओं को एक ही स्थान पर बैंक संबंधी तमाम सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


बुधवार को अमर टाकीज के पीछे स्थित भवन में एसबीआई के क्षेत्रीय व्यवसायिक कार्यालय का उद्घाटन लखनऊ मंडल मुख्य महाप्रबंधक गौतम सेन गुप्ता ने किया।

उप महाप्रबंधक (प्रशासनिक कार्यालय, इलाहाबाद) कंचन बरन चक्रवर्ती ने बताया कि बांदा में बैंकिंग व्यवसाय अच्छा होने के कारण मुख्य महाप्रबंधक ने यहां के लिए ई-लाबी सुविधा स्वीकृत की है।

यह दो माह में शुरू हो जाएगी। कहा कि ई-लाबी में एक ही हाल (कक्ष) में दो एटीएम, एक कैश जमा करने का काउंटर, एक पासबुक इंट्री और एक सिक्के निकालने वाली मशीन होगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय प्रबंधक आरके वर्मा ने आरके वर्मा ने बताया कि बुंदेलखंड में एसबीआई की 32 शाखाएं और 34 एटीएम हैं। क्षेत्रीय कार्यालय खुल जाने से ग्राहक सेवा बेहतर होगी। बड़े कर्ज के आवेदन पर प्रशासनिक निर्णय भी जल्द होंगे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें