बांदा। सावित्री बाई फुले की जयंती पर कई संगठनों ने समारोह पूर्वक श्रद्धांजलि दी। ऑल अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक विकास परिषद ने अपने कार्यालय में उनके चित्र पर फूल चढ़ाए। कहा कि महिला शिक्षा की ज्योति सावित्री बाई ने ही जलाई थी।
कार्यक्रम में उपायुक्त (उद्योग) कृष्णपाल (हमीरपुर) सहित सूरजपाल, देवकुमार वर्मा, एमएल वर्मा, सत्यस्वरूप, संजीव मोहन, रामकरण वर्मा, रामकेश, देवकुमार, सुरेश कुमार, बुद्धराज वर्मा आदि शामिल रहे।
उधर, एससी/एसटी बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने बौद्ध विहार में आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता कर रहे जेपी सिंह ने कहा कि सावित्री बाई ने पूरे जीवन भेदभाव, शोषण और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया। कोषाध्यक्ष मन्नूलाल, मीडिया प्रभारी राकेश कुमार, कालका प्रसाद आदि ने उन्हें सामाजिक परिवर्तन का महानायक बताया।
गोष्ठी के दौरान संगठन में कई नए पदाधिकारी घोषित किए गए। आनंद कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महेश कुमार व अमर नाथ उपाध्यक्ष, रामबाबू वर्मा उप कोषाध्यक्ष, अवधेश कुमार संगठन मंत्री, महेंद्र कुमार सचिव, मेजय कुमार संयुक्त मंत्री चुने गए। गोष्ठी में मनोज कुमार, जयवीर बाबू, घनश्याम श्रीवास, अनिल वर्मा, राजेश कुमार, मनीष कुमार, इंद्रजीत, वीर प्रताप श्रीवास आदि शामिल रहे।