फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्याग्रही महिलाओं ने लखनऊ किया कूच

Sun, 09 Jun 2019 11:48 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
चेकडैम के पास धरने पर बैठीं सत्याग्रही महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बड़ार नदी चेकडैम निर्माण में धांधली और महिलाओं को कम मजदूरी आदि के विरोध में नरैनी क्षेत्र के नीबी गांव में निर्माणाधीन चेकडैम के पास शुक्रवार को चिंगारी संगठन के तत्वावधान में सत्याग्रह धरने पर बैठीं महिलाएं अब लखनऊ में मुख्यमंत्री से अपनी बात कहेंगी।

विज्ञापन


रविवार को महिलाओं ने धरना स्थल से लखनऊ के लिए कूच किया। इसके पूर्व धरना स्थल पर प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए हवन किया। एक दिन पूर्व धरना स्थल पर दबंगों द्वारा की गई बदसलूकी और गुंडागर्दी के विरुद्ध दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज न करने पर नरैनी पुलिस की भी मुख्यमंत्री से शिकायत करने की घोषणा की। धरना सत्याग्रह में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित राजाभइया, ब्रजमोहन यादव, रामजी भाई, मातादयाल इत्यादि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें