फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से बालिका की मौत

Sun, 09 Jun 2019 11:45 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
जाम लगाए परिजनों को समझाते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शादी में माता-पिता के साथ चाचा के घर आई 8 वर्षीय बालिका को दरवाजे के सामने नेशनल हाईवे पर पिकअप ने रौंद दिया। उसकी वहीं मौत हो गई। बेकाबू पिकअप भी खंती में पलट गई। पिकअप चालक भाग निकला। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव के पास नेशनल हाईवे में जाम लगा दिया। कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी ने नाराज लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया।

विज्ञापन


नरैनी क्षेत्र के गुढ़ा कलां गांव का राममिलन श्रीवास अपनी पत्नी राजकुमारी और बेटी चेतना को लेकर बदौसा थाना क्षेत्र के बगलन पुरवा में भाई राजा श्रीवास के यहां उसकी लड़की की शादी में आए थे। रविवार दोपहर करीब 3 बजे चेतना (8) घर के दरवाजे पर खड़ी थी। इसी दौरान चित्रकूट की तरफ से आ रही तेज महिंद्रा पिकअप ने टक्कर मार दी। सिर पर गंभीर चोटें आने से चेतना की वहीं मौत हो गई। उधर, चालक वाहन लेकर भाग रहा था, कुछ दूरी पर पिकअप भी पलट गई। उधर, परिजनों और ग्रामीणों ने शव के पास नेशनल हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। स्पीड ब्रेकर और मुआवजे की मांग की।

क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्रा, बदौसा थानाध्यक्ष आलोक सिंह, अतर्रा इंस्पेक्टर बलजीत सिंह, नरैनी इंसपेक्टर रामेंद्र तिवारी, फतेहगंज थानाध्यक्ष आदि फोर्स के साथ पहुंचे। क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्ष ने खफा परिजनों को समझा-बुझाकर लगभग एक घंटे बाद जाम खत्म कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिकअप का चालक गंगा यादव भाग निकला है। वह बदौसा का रहने वाला है। उधर, बालिका के पिता ने बदौसा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें