फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: संत प्रेमानंद महाराज का हृदय गति रुकने से निधन

Sun, 04 Oct 2026 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। ब्लॉक जसपुरा के रामपुर गांव निवासी संत प्रेमानंद महाराज का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनके ब्रह्मलीन होने की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

गांव स्थित ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में साधु-संतों, शिष्यों और अनुयायियों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पहुंचकर महाराज के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रेमानंद महाराज इसी मंदिर में लंबे समय से पूजा-पाठ और धार्मिक साधना करते थे। उन्होंने चारों धाम की पैदल यात्रा भी की थी।
कानपुर, हरियाणा और पंजाब सहित कई राज्यों में उनके शिष्य और अनुयायी हैं। वे सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए लोगों को सत्य और सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते थे। अंतिम विदाई में विनय तिवारी, अरुण कुमार सिंह, नारायण सिंह, साधु-संत और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें