फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में सामूहिक हत्याओं पर भड़की क्षत्रिय महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बिहार के मधुबनी जिले में मोहमदपुर गांव में रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र सिंह के चार बेटों और बीएसएफ सबइंस्पेक्टर राना प्रताप सिंह की गोली मारकर और तलवार से काटकर सामूहिक हत्या पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा एकता ने कड़ा रोष और विरोध जताया है। चेतावनी दी कि दोषियों की गिरफ्तारी, सीबीआई जांच और फांसी आदि की मांगें पूरी न हुईं तो क्षत्रिय समाज पूरे देश में आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को यहां प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। इसमें नौ सूत्री मांग शामिल की गई हैं। कहा कि रावण सेना प्रमुख/बजरंग दल अध्यक्ष प्रवीण झा के नेतृत्व में 30-40 हथियारबंद लोगों ने रिटायर्ड फौजी सुरेंद्र सिंह के चार पुत्रों और अवकाश पर आए बीएसएफ के सब इंसपेक्टर राना प्रताप सिंह को सरेआम गोलियां चलाकर और खुखरी (तलवार) से काटकर हत्या कर दी गई। सुरेंद्र सिंह का एक बेटा मनोज गंभीर रूप से घायल हुआ है। महासभा ने पीड़ित परिवार के आरोपों का हवाला देकर कहा कि कत्लेआम में बेनी पट्टी के भाजपा विधायक, एसपी और एसओ का संरक्षण शामिल है। मृतकों के परिजन रोष में हैं। साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी न होने से परिजनों पर भी खतरा मंडरा रहा है।
पूरे देश के क्षत्रिय समाज में इसे लेकर रोष है। नौ सूत्री मांगपत्र में सीबीआई जांच, चल-अचल संपत्ति का जब्तीकरण, हत्यारों को फांसी, पीड़ित परिवार को शस्त्र लाइसेंस व दो-दो करोड़ रुपये की मदद, हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी, भाजपा विधायक की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर गिरफ्तारी, दोनों पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा आदि की मांगें शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष/संस्थापक हीरा सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष जयराम सिंह (बछेउरा), जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, युवा अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, महिला अध्यक्ष मंजूषा सिंह सहित कुंवर देवेंद्र सिंह आदि शामिल थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें