फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: काजू कतली, चॉकलेट बर्फी समेत छह मिठाइयों के नमूने लिए

विज्ञापन
फोटो-10-बासू स्वीट्स पर नमूने लेती टीम। स्रोत: एफएसडीए
विज्ञापन
बांदा। करवा चौथ, धनतेरस, दिवाली पर मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए जांच तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की अलग-अलग टीम ने काजू कतली, चॉकलेट बर्फी, पेड़ा, पतीसा समेत छह मिठाइयों के सैंपल लिए।
विज्ञापन

टीम ने स्टेशन रोड स्थित बासू स्वीट्स से काजू बर्फी और चॉकलेट बर्फी के नमूने लिए। कचहरी के पास स्थित बोड़ेराम एंड संस से खोया बर्फी और पेड़ा, जबकि बस स्टैंड के पास स्थित कृष्णा स्वीट्स से खोया बर्फी और पतीसा के नमूने लिए। दुकानदारों को मिठाइयों पर निर्माण और प्रयोग की तिथि अंकित करने के निर्देश दिए। महोबा के खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामलखन कुशवाह, अनिल कुमार मिश्रा और मनोज कुमार शामिल रहे। बांदा की खाद्य सुरक्षा टीम को जांच के लिए चित्रकूट भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें