फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए झांसी भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राजकीय मेडिकल कालेज में कोविड-19 के संदिग्ध और पॉजिटिव मरीजों की मानीटरिंग और इलाज जारी है। मंगलवार को यहां भर्ती होने वालों की कुल संख्या 43 रही। इनमें ज्यादातर पॉजिटिव मरीजों के परिजन और संपर्क वाले हैं। आइसोलेशन में 13 और क्वारंटीन वार्ड में 30 लोग भर्ती हैं। इनमें दो पॉजिटिव रिपोर्ट वाले और तीन संभावित मरीज शामिल हैं। उधर, मंगलवार को 77 संदिग्धों का सैंपल भेजा गया है। चार संदिग्धों की रिपोर्ट आना बाकी है। अब तक कुल 233 संदिग्धों के सैंपल भेजे गए। इनमें तीन पॉजिटिव और 230 निगेटिव पाए गए।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड में शिव गांव निवासी 55 वर्षीय जमाती और माचा गांव का 16 वर्षीय किशोर भर्ती है। सोमवार को जमाती की पांचवीं रिपोर्ट और मुंबई से घर आए किशोर की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि उनका स्वास्थ्य ठीक बताया जा रहा है। पॉजिटिव किशोर के माता-पिता सहित 11 परिजनों और नरैनी सीएचसी में एंटीबॉडी रैपिड टेस्ट में संदिग्ध मिले तीन व्यक्तियों समेत कुल 77 लोगों के स्वॉब नमूने जांच के लिए मंगलवार को झांसी भेजे गए हैं। इनमें मेडिकल कालेज के नौ डाक्टरों व 12 नर्स तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के सैंपल भी शामिल हैं। बुधवार की रात तक इनकी रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
मेडिकल कालेज प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव ने बताया कि मंगलवार को क्वारंटीन वार्ड में 11 नए लोगों की भर्ती के साथ यहां कुल संख्या 30 हो गई है। आइसोलेशन विशेष वार्ड में नए तीन मरीज भर्ती हुए। अब यहां भर्ती संदिग्धों की कुल संख्या 13 है। सभी की हालत सामान्य है। चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव होने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सोमवार को चार संदिग्धों का नमूना जांच के लिए भेजा गया था। अब तक रिपोर्ट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें