फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पेड़ से टकराई, साले-बहनोई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। रास्ते में पड़े पेड़ से टकराकर सोमवार की शाम बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। दोनों शादी में बैंड बजाने जा रहे थे। हेलमेट न लगाने से उनके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। दोनों मृतक सीमावर्ती मध्य प्रदेश के पन्ना जनपद के रहने वाले थे।
विज्ञापन

भखुरी (अजयगढ़, एमपी) निवासी कल्लू का बेटा रामकेश (23)अपने बहनोई भीना (बदौरा, एमपी) गांव निवासी गौरीशंकर के बेटे नत्थूराम (40) के साथ सोमवार की शाम बाइक पर कल्याणपुर (बदौसा, बांदा) जा रहे थे। दोनों शादी में बैंड की बुकिंग लिए थे। कालिंजर थाना क्षेत्र के सढ़ा गांव के पास सड़क पर टूटे पड़े पेड़ से उनकी तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कालिंजर थाना पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
यहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक रामकेश की पत्नी पार्वती ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पति की कमाई से घर खर्च चलता था। इस बाबत मां सुम्मी ने बताया कि रामकेश इकलौता पुत्र था। नत्थूराम दो भाइयों में बड़ा था। कई सालों से दोनों बैंड की बुकिंग लेकर खुद बजाने जाते थे।
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो दिनों में 13 की मौत
बांदा। कोरोना कर्फ्यू लागू होने के बाद भी दो दिनों में सड़क हादसों ने 13 की जिंदगी छीन ली। सोमवार को होटल मैनेजमेंट छात्र और व्यापारी नेता व दूल्हे की बहन सहित सात लोगों की सड़क हादसों में मौत हो गई थी। मंगलवार को भी सड़क हादसों में मौतों का सिलसिला बरकरार रहा। ओरन में ट्रैक्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से किशोरी और तीन महिलाओं की जान चली गई। सढ़ा गांव में सड़क पर पड़े पेड़ से टकराकर बाइक सवार साले-बहनोई की मौत हो गई। मरने वालों में किशोरी, बालिका समेत छह महिलाएं शामिल रहीं। कोरोना कर्फ्यू में सड़कें सूनी जरूर हैं, लेकिन शादी-बरात व अन्य रस्मों के चलते वाहनों का बदस्तूर आवागमन जारी है। सोमवार को कार की टक्कर से अतर्रा निवासी व होटल मैनेजमेंट छात आयुष त्रिपाठी की मौत हो गई। खुरहंड गांव में व्यापारी नेता व भाजपा विधायक के पारिवारिक चाचा राम मोहन द्विवेदी (छिबांव) को बोलेरो ने रौंद दिया था। बोलेरो में सवार दूल्हे दीपक की बहन माधवी की भी मौत हो गई। पैलानी थाना क्षेत्र में कालेश्वर मंदिर के पास लोडर की टक्कर से बाइक सवार रेहुंटा गांव की सोमवती व राकेश निषाद की जान चली गई। मटौंध क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कार सवार पूर्वी तरौस (हमीरपुर) निवासी दानिश शकील की मौत हो गई। गिरवां के प्रेमपुर गांव में बाइक की टक्कर से छेदीलाल ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को भी हादसों में छह की जान चली गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें