दुर्गावती की जमानत पर बहस फिर टली
बांदा। बालकों के यौन उत्पीड़न के मुख्य आरोपी निलंबित सिंचाई विभाग के जेई रामभवन की पत्नी और सह आरोपी दुर्गावती की जमानत अर्जी पर पांचवीं बार सुनवाई टल गई। अदालत ने अब अर्जी पर बहस की तिथि 28 मई निर्धारित की है। दुर्गावती के अधिवक्ता भूरा प्रसाद निषाद ने बताया कि विशेष न्यायाधीश (पाक्सो) मोहम्मद रिजवान अहमद के अवकाश पर होने से जमानत अर्जी पर बहस नहीं हो सकी। प्रभारी/प्रथम त्वरित न्यायालय की न्यायाधीश नूपुर ने जमानत अर्जी पर बहस की तारीख बढ़ाकर 28 मई कर दी है। मुख्य आरोपी रामभवन और सह आरोपी दुर्गावती जेल में निरुद्ध हैं। (संवाद)