बांदा। जिला अधिकारी जे. रीभा ने विकास खंड बिसंडा के ग्राम कोनी में संचालित अस्थाई गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया गया। इसमें गोवंशों के लिए भूसा, चारा, पेयजल आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए। गोवंशियों के बीमार होने पर इलाज संबंधी जानकारी न देने पर पशु चिकित्साधिकारी व ग्राम पंचायत अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश दिए हैं।
इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र गोकुलपुरवा में वेट हाइट मेजरमेंट उपकरण और जांच के लिए टेबल की व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने निर्माणाधीन कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय लौली टीकामऊ पहुंचीं। उन्होंने विद्यालय के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ तेज गति से पूरा कराए जाने की बात कही। कारदाई संस्था के अधिकारियों को दिए निर्देश दिए कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के अंदर पूरे कर लिए जाएं।