फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: करवाचौथ पर सैय्यारा साड़ी ने मचाई धूम

विज्ञापन
महिलाओं को साड़ियां दिखाता दुकानदार। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बांदा। सुहागिनों के पर्व करवाचौथ को लेकर बाजार में धूम मची है। लुभावने प्रस्ताव के साथ बाजार सुहागिनों के आने की तैयारी में जुट गया है। साड़ी शोरूम में सैय्यारा साड़ी की खासी मांग है। सराफा बाजार में भी कम वजनी हीरे जड़ित सोने की अंगूठी और गले की चेन खासा लुभा रही है। ब्यूटी पार्लर भी लुभावने प्रस्तावों के साथ सुहागिनों को सजाने और संवारने का काम कर रहे हैं। करवाचौथ पर बाजार की पड़ताल...।
विज्ञापन

करवाचौथ पर साड़ियों के शोरूमों में खासी भीड़ है। इस बार सैय्यारा साड़ी, एचओ सिल्क, फ्रेक सिल्क, बांधनी साड़ी सुहागिनों की पहली पसंद हैं। साड़ियों में रानी, गाजरी, लैवेंडर, पर्पल कलर की खासी मांग है। शोरूमों में 1500 से लेकर 10 हजार तक की साड़ी उपलब्ध है। शोरूम मालिक प्रेम कुमार, भारत जेठानी, हरीश आदि ने बताया कि उनके यहां सुहागिनों की पसंद को ध्यान में रखते हुए साड़ियां उपलब्ध हैं। इस बार सैय्यारा साड़ी ने तो धूम मचा रखी है।


दुकानदारों ने पर्व पर सुहागिनों को गिफ्ट करने के लिए कम वजन में हीरे जड़ी सोने की अंगूठी और सोने की चेन बाजार में उतारी है। यह अंगूठी 20 से 30 हजार तो सोने की चेन 40 से 50 हजार कीमत में बाजार में उपलब्ध है। मध्य वर्गीय परिवार की इस समय गोल्ड अंगूठी पहली पसंद बनी हुई है। शहर के डायमंड शोरूम के अभिजीत गोयल बताते हैं कि करवा स्पेशल के लिए बाजार में लाइटवेट के गहने उपलब्ध हैं। इनमें अंगूठी और सोने की चेन सुहागिनों को पसंद आ रही है।
विज्ञापन

करवा स्पेशल पर्व को लेकर ब्यूटीपार्लर भी पीछे नहीं हैं। सुहागिनों के लिए ब्यूटी पार्लर में गिफ्ट व छूट दे रखी है। संचालिका नसरीन सिद्दीकी व शाहिदा तरन्नुम ने बताया कि करवा चौथ के लिए फेशियल ब्लीच कराने पर हैंडबैग का तोहफा, साथ ही अन्य पर 20 प्रतिशत तक की छूट रखी गई है। करवा चौथ को लेकर सुहागिनों ने पहले ही ब्यूटी पार्लर में अपनी बुकिंग करा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें