फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिमौनीधाम में संतों ने डाला डेरा

Fri, 14 Dec 2018 11:34 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
पेड़ों तले डेरा डाले साधु संत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सिमौनीधाम में मेला शुरू हो गया। शनिवार को भव्य उद्घाटन के साथ भंडारा भी शुरू हो जाएगा। बड़ी संख्या में साधु संत और श्रद्धालुओं से सिमौनीधाम परिसर गुलजार और आबाद हो गया है। पेड़ों तले डेरा डाले संत धूनी रमा रहे हैं। भजन-कीर्तन और जयकारे गूंज रहे हैं। 

विज्ञापन


हफ्तों से चल रही मेला और भंडारा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेला परिसर में सरकारी और व्यवसायिक स्टाल सज गए हैं। इनमें खरीद-फरोख्त भी शुरू हो गई है। स्वामी अवधूत महाराज के शिष्यों की दूर-दूर से आमद हो रही है। तीन दिवसीय भंडारे के लिए व्यवस्थाएं भी जोरदार की गई हैं। स्थानीय श्रमदानियों के अलावा दिल्ली, उज्जैन, आगरा सहित अन्य शहरों से श्रद्धालु आ गए हैं।

भंडारे के लिए भारी मात्रा में सब्जी व अन्य खाद्य सामग्रियों का भंडार कर लिया गया है। मेला परिसर की सफाई के लिए सौ से अधिक सफाई कर्मी लगाए गए हैं। एसडीएम अरविंद कुमार तिवारी, क्षेत्राधिकारी राजीव प्रताप सिंह सहित कई अधिकारी व कर्मचारी मेले की व्यवस्था संभाले हैं। बिजली, पानी और सफाई के विशेष इंतजाम हैं। 
विज्ञापन

 
सिमौनीधाम में स्वामी अवधूत महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भक्ति में सच्चा भाव होने पर साधक भगवान से साक्षात्कार कर सकता है। इसके लिए कठिन साधना व त्याग की जरूरत होती है। ऐसा कोई कार्य नहीं जिसे मनुष्य नहीं कर सकता। मन में संकल्प व दृढ़ इच्छा होनी चाहिए। गलत सोंचने वाले व्यक्ति की मनोवृत्ति भी उसी प्रकार की बन जाती है। वीर हनुमान की तरह जो लोग प्रभु को हृदय में बैठाकर सदैव उनका भजन करते हैं उनका जीवन भी उसी तरह का हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें