फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर-बांदा-चित्रकूट इंटरसिटी नहीं हुई है रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोहरे की आशंका के चलते रद्द की गई ट्रेनों से यात्रियों में गफलत है। रेलवे ने कानपुर से फतेहपुर और प्रयागराज होकर चित्रकूटधाम के कर्वी स्टेशन तक जाने वाली 22442 इंटरसिटी ट्रेन को प्रयागराज से कर्वी के बीच रद्द किया है।
विज्ञापन


22441 कर्वी से चलकर प्रयागराज-फतेहपुर होते हुए कानपुर को जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन को कर्वी और प्रयागराज के बीच रद्द किया है। यात्री गफलत में है कि कानपुर से बांदा होकर कर्वी जाने वाली इंटरसिटी ट्रेन रद्द की गई है, जबकि ऐसा नहीं है। कानपुर से बांदा होकर कर्वी जाने वाली और कर्वी से चलकर बांदा होकर कानपुर जाने वाली ट्रेन को रद्द नहीं किया गया है। यह ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलती रहेगी।

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज ने शुक्रवार से कई प्रमुख ट्रेनों को दो माह के लिए रद्द कर दिया है। इनमें कई एक्सप्रेस ट्रेनें हैं। रेलवे ने ट्रेनों की निरस्ती का कारण कोहरा बताया है। रद्द ट्रेनों में बुंदेलखंड की महत्वपूर्ण ट्रेन इंटरसिटी एक्सप्रेस भी है। यह कानपुर से फतेहपुर-प्रयागराज होकर चित्रकूटधाम के कर्वी तक प्रतिदिन चलती थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रकाशित उत्तर मध्य रेलवे की सूचना में बताया गया है कि कोहरे के कारण अन्य ट्रेनों के साथ ट्रेन नंबर-22441 चित्रकूटधाम-कानपुर और ट्रेन नंबर-22442 कानपुर-चित्रकूटधाम (कर्वी) को 13 दिसंबर से 15 फरवरी 2019 तक प्रयागराज और कर्वी के बीच रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा बुंदेलखंड की एक अन्य इंटरसिटी ट्रेन नंबर-11109 झांसी-लखनऊ और ट्रेन नंबर-11110 लखनऊ-झांसी को भी इसी अवधि तक के लिए रद्द कर दिया गया है।

दो माह तक चित्रकूटधाम (कर्वी) से प्रयागराज के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस नहीं चलेगी, जबकि यह ट्रेन इलाहाबाद से कानपुर के बीच पूर्ववत निर्धारित समय पर चलती रहेगी। कानपुर-चित्रकूटधाम इंटरसिटी के नाम पर यात्री असमंजस में पड़ गए हैं। उनका मानना था कि कानपुर से चित्रकूट के बीच प्रतिदिन चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द की गई है, जबकि ऐसा नहीं है। कानपुर से बांदा होकर चित्रकूट और चित्रकूट से बांदा होकर कानपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें