फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सहालग से बाजार में रौनक, रजवाड़ी सिल्क का लहंगा बना दुल्हनों की पसंद

Sun, 09 Nov 2025 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
फोटो - 07 दुकान में साड़ियां पसंद करते खरीदार। संवाद
विज्ञापन
अतर्रा। दीपोत्सव के बाद शुरू हुए सहालग के दौर से बाजारों की रौनक आई है। चौक बाजार, चूड़ी गली, तेल गली और बांदा रोड स्थित कपड़ों की दुकानों पर इन दिनों खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर दुल्हनें अपने विवाह को यादगार बनाने के लिए नए डिजाइन और ट्रेंड की पोशाकों पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन

इस बार शादी सीजन में सिल्क का रजवाड़ी लहंगा दुल्हनों की पहली पसंद है।कस्बे के चौक बाजार स्थित कपड़ा व्यवसायी मनीष अग्रवाल बताते हैं कि इस सीजन में रजवाड़ी सिल्क, वेलवेट और जोधापुरी लहंगों की बिक्री सबसे ज्यादा है। खरीदार की पसंद के अनुसार 500 से लेकर 25 हजार रुपये तक के लहंगे उपलब्ध हैं। इसके अलावा ऑर्गेंजा साड़ियों, अफगानी ड्रेस, शरारा-गरारा, प्लाजो सेट और स्कर्ट-टॉप की मांग भी बढ़ी है।
वहीं वधू पक्ष की महिलाएं गोटा वर्क और प्रिंटिंग वाली सिल्क साड़ियों को खास पसंद कर रही हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं, बल्कि युवा वर्ग भी फैशन की दौड़ में पीछे नहीं है। जींस-पैंट पर हाफ लांग कोट और राजस्थानी जूतों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। कपड़ों के अन्य दुकानदारों का कहना है कि सहालग का यह सीजन कपड़ा कारोबार के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें